Wednesday 11 July 2018


BIRTHDAY SPECIAL POEM FOR A FRIEND

वो एक नन्ही सी जान है ,
मुस्कराता चेहरा जिसकी पहचान है,
खुला उसके लिए सारा आशमां है ,
पंख खोल के उड़ना ,
उसका अरमान है ,
चिड़ियों सी फुदकती है ,
दाना दाना चुगती है ,
उसकी सुरीली चहचहाट से,
सारी महफ़िल सजती है,
फूल सी सदा मुस्कुराती है ,
सारा शमाँ महकाती है ,
जहां भी जाती है ,
वहीं बहार आती है ,
नन्ही सी वो त्रिंबडी है ,
इधर उधर भुनभुनाती है ,
मग़र फूलों को खिलाती है ,
शहद से मीठी उसकी वाणी है ,
वो लम्बी सी एक कहानी है ,
उसकी एक मुस्कान की कीमत ,
तारो से भी ज्यादा है ,
जब भी वो हॅस देती है,
जहाँ ये रंगीं हो जाता है
…..
…….

                                                  :--  वैभव शाक्य 
                                                                 (एक सुधा कृति)


HAPPY BIRTHDAY TRIMBDI



Saturday 7 July 2018




BIRTHDAY SPECIAL POEM FOR GYANU

सुना था नाम होता है ,
हर इंसान का उसके काम सा ,
यहाँ तो नामों निशां मिला ,
उसके नाम का,
ज्ञानू है उसका नाम,
ज्ञान से जिसका मीलो का वास्ता।
इसके दिमाग का भाव भी,
बाज़ार में लगेगा सस्ता,
क्या ये उसकी गलती है ,
या जहाँ से है उसका वास्ता(बिहार),
कोई काम अकेले कर नही सकता,
शादी करनी है पर,
घोड़ी चढ़ नही सकता,
उसे हमेशा यारों का साथ चाहिए,
सच कहूँ ग़र तो सब के पास ,
ज्ञानू सा एक दोस्त होना चाहिए,
थोड़ा भोला और सच्चा है,
पर दिमाग से थोड़ा कच्चा है,
या यूं कहो अभी तक बच्चा है,
वो जो भी है,जैसा भी है ,
मग़र अच्छा है .........

                                                   :--  वैभव शाक्य 
                                                                         (एक सुधा कृति)


HAPPY BIRTHDAY GYANU